फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गांजा बेचने के दोषी को दो साल की कैद

Sun, 22 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गांजा बेचने के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने दो वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।मऊ थाना के एसआई कृपानंदन शर्मा ने 23 मई 2023 को रेड़ी भुसौली निवासी चरण सिंह को साढ़े पांच किलो गांजे के साथ पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ सात जून को ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनुराग कुरील ने शनिवार को दोषी चरण सिंह को सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें