फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों का जाना हाल, भोजन व स्वास्थ्य पर रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वृद्धाश्रम और बाल संप्रेक्षण गृह में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर बुजुर्गों और किशोर अपचारियों के हाल जाने। साथ ही उन्हें मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि संतानहीन वरिष्ठ नागरिक उस संबंधी से भी भरण पोषण की मांग कर सकता है, जो उसकी मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति को प्राप्त करेगा। सचिव ने बुजुर्गों से उनकी समस्याएं पूछी। साथ ही प्राप्त सुविधाओं और निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी। कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हेल्पलाइन पर 7905847850 पर उपेंद्र तिवारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्रम में खान पान की अच्छी व्यवस्था के निर्देश दिए।
राजकीय संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण में किशोर अपचारियों को जीवन में सही राह पर चलने की नसीहत दी। साथ ही समय का सदुपयोग कर पढ़-लिखकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक वीर सिंह, वृद्धाश्रम के प्रभारी अंबरीश व विधिक प्राधिकरण से उपेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें