फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था से करें घरों में जलापूर्ति: मनोहर लाल

Sat, 25 Apr 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फौटो 25सीकेटीपी 34 कलक्ट्रेट में छात्रा को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार में श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी ने शनिवार को कानून-व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की गई। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों की समिति बनाने का सुझाव दिया। जल जीवन मिशन के तहत मंत्री ने वैकल्पिक रूप से टैंकरों से पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन आपूर्ति किए जा रहे जल की मात्रा की सूचना ग्राम प्रधानों को देने को कहा। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने साप्ताहिक निरीक्षण रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल मौजूद रहे।



मेधावियों और आपदा प्रभावितों को सहायता

बैठक के दौरान, प्रभारी मंत्री ने यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हाईस्कूल में मानसी तिवारी, अथर्व मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी टॉपर रहे। इंटर में वप्पा रावल सिंह, आकाश सिंह, सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव और अंशिका देवी शामिल थे। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए गए। आकाशीय बिजली, डूबने और अग्निकांड जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को चार लाख रुपये की सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें