फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजरे पहुंची स्वास्थ्य टीम, तीन की हालत गंभीर

Mon, 01 Aug 2016 11:31 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
लुधियाना अस्पताल में बच्चे को बेंच पर छोड़ गई एक मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया व बुखार का प्रकोप जारी है। भरतकूप के मऊबा क्षेत्र में डायरिया पीड़ित दो बच्चों की मौत की खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीम भेजी। एक प्रसूता की डायरिया से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जानकी कुंड चिकित्सालय ले गए जहां उसने मृत बच्चा जना।
विज्ञापन


सोमवार के अंक में अमर उजाला ने डायरिया से मऊबा के मजरा पटानीर में दो की मौत व आधा दर्जन बीमार की खबर छापी थी। इसके बाद सीएमओ डा. अनीता सिंह के निर्देश पर सुबह एंबुलेंस के  साथ डाक्टरों की टीम गांव भेजी गई। डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि मजरे में डायरिया का प्रकोप केवल चार पांच घरों तक ही सीमित है।

सभी प्रभावितों को दवाएं व ओआरएस दिया गया। साथ ही सभी को सफाई से रहने के निर्देश दिए। काजल, निशा, सुखराज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा गर्भवती अवध रानी पत्नी राजेश को डायरिया की शिकायत पर जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


प्रसूता की हालत सामान्य है। इसके अलावा जिला अस्पताल में गिरजा शरण, सूरजकली, कुसुमा, चंद्रप्रभा व जयसिंह को डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें