राजापुर। संगठन की मजबूती से भुर्जी समाज का विकास संभव है। यह बातारतीय स्वतंत्र मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भुज भोजवाल ने कही।
कस्बे में शुक्रवार को भुर्जी समाज की बैठक एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को खड़ा करने का निर्णय जिलाध्यक्ष चित्रकूट द्वारा लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भारतीय स्वतंत्र मंच पार्टी चित्रकूट हरिचरन गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा का होना अत्यंत जरूरी है। बैठक में फतेहपुर जिलाध्यक्ष सोनूराज भोजवाल, लल्लू गुप्ता, अर्पित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीरज गुप्ता, देवीदयाल गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, लवलेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, दशरथ प्रसाद गुप्ता, बीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद जिला, तहसील, ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें हरिचरन गुप्ता जिलाध्यक्ष चित्रकूट, किशोरीलाल गुप्ता (राजा) जिला उपाध्यक्ष, आशीष गुप्ता तहसील अध्यक्ष, प्रिंस गुप्ता महामंत्री, श्यामसुंदर गुप्ता तहसील अध्यक्ष मऊ, पुरुषोत्तम गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष रामनगर, सन्तोष गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष रामनगर, सोनू गुप्ता नगर अध्यक्ष राजापुर तथा 21 लोग कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। (संवाद)