चित्रकूट। मुहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर बृहस्पतिवार को एसपी ने मानिकपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इसमें सभी से मिलकर मुहर्रम मनाने की अपील की। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ताजिए की कुल ऊंचाई वाहन सहित 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी जुलूसों के मार्गों का पूर्व निर्धारित कर लिया गया है, जिनका पालन किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव, धर्मगुरु सहित लोग मौजूद रहे। संवाद