फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना इलाकेे के हरिहरपुर गांव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष ने दहेज न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे नया गांव थाना अंतर्गत पालदेव के पुरवा जुगुलपुर निवासी शोभा देवी कोटार्य (21) का विवाह एक साल पहले भरतकूप थाना अंतर्गत हरिहरपुर निवासी शिवशरण के साथ हुआ था। शोभा ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालीजनों का कहना है कि रात को घरेलू मामले में पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दोनों छत पर सो गए थे। इसी दौरान पत्नी ने नीचे आकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति शिवशरण ने बताया कि वह रात को मोबाइल चार्जिंग पर लगाने कमरे में गए थे। तब घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर सोमवार सुबह मायके से शोभा का भाई रामलखन व दादा अरविंद पहुंचे। इन्होंने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने से शोभा की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई। शव का पंचनामा कराया गया। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें