फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर महिला व ससुर को पीटा,दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते दिन उसके पति व अन्य परिजन बाजार गये थे। ससुर खेत में थे। इसी बीच गांव के तीन युवक पति को गाली देते हुए अंदर घुसे और अश्लीलता करने लगे। दुष्कर्म की कोशिश की। ससुर के आने पर जान उसे मारपीट कर भाग निकले। मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महिला के परिजनों व आरोपियों से मारपीट हुई थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्ष से शांति भंग की कार्रवाई भी की थी। अब महिला व उसके परिजन किसी कारणवश यह नया आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मऊ। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव की रहीशुन ने क्षेत्राधिकारी मऊ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव के विरोधियों ने मंगलवार की सुबह घर में घुसकर मारपीट की है। पूर्व में भी हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर चुके हैं। थाने में सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें