फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लोगों के कल्याण के हमेशा होने चाहिए महायज्ञ

Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-15सीकेटीपी 32 भरतकूप क्षेत्र के कोलौहा के मड़फा आश्रम में संत से आर्शीवाद उतारकर आर्शीवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के कोलौहा के मड़फा आश्रम में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में रविवार को आचार्य व दंडी स्वामी पहुंचे और महायज्ञ में सम्मिलित हुए। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के राज्यसभा सदस्य नबम रेबा भी शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पुरी पीठाधीश्वर स्वामी शंकराचार्य अधोक्षजानंद महाराज ने भगवान की तपोभूमि पर आधुनिक संस्कृति गुरुकुलम निर्माण कराने का संकल्प लिया और कहा कि धर्म के विस्तार और प्राणी मात्र के कल्याण के लिए हमेशा शिव महायज्ञ होने चाहिए। इससे वायु प्रदूषण भी कम होता है। सभी को अपने घरों में भी प्रतिदिन हवन करना चाहिए। महायज्ञ में जगन्नाथ पुरी, वृंदावन और वाराणसी सहित कई तीर्थ स्थलों से आचार्य और दंडी स्वामी आए और महायज्ञ में शामिल होकर शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। पूरा आश्रम इस समय वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहूतियों से भक्तिमय वातावरण में डूबा है। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के राज्य मंत्री डॉ. रघुराज सिंह भी महायज्ञ में पहुंचे। साथ ही अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य नबम रेबा भी पहुंचे। दोनों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। महंत शिवम दास ने बताया कि महायज्ञ का सोमवार को अंतिम दिन है। हवन-पूजन के साथ भंडारा होगा।

फोटो-15सीकेटीपी 32 भरतकूप क्षेत्र के कोलौहा के मड़फा आश्रम में संत से आर्शीवाद उतारकर आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें