फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लालापुर में मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

Sat, 24 Oct 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लालापुर में 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। जिला प्रशासन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

सुबह वाल्मीकि रामायण के अखंड पाठ से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद स्थानीय कलाकार रामलीला मंचन करेंगे। सीता निर्वासन से लेकर लव-कुश जन्म तक के प्रसंग दिखाए जाएंगे। दोपहर बाद भजन संध्या और लोक भजन मंडलियां भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

शाम को तमसा नदी के पावन घाट पर महर्षि वाल्मीकि की महाआरती की जाएगी। इस दौरान सैकड़ों दीप जलाए जाएंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें