फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : सुबह से शाम, जाम नहीं लेने दे रहा आराम

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/बरगढ़/खोही। महाकुंभ से आने और वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खास कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं के वाहनों से हाईवे पर सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बन रही हैं।
विज्ञापन

भीड़ के चलते जिले की सीमा पर वाहनों को एक-एक घंटे रोककर छोड़ रहे हैं। हर घंटे 600 वाहन सीमा क्षेत्र से आ और जा रहे हैं। 15 दिनों से औसतन रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजा पाठ किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किए।
सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी जानकीकुंड, हनुमानधारा सहित अन्य स्थानों के दर्शन किए। भीड़ एक स्थान पर एकत्र नहीं हो इसके लिए कई स्थानों में श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। डीएम शिवशरणप्पा ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से मुरका बरगढ़ तक जगह जगह 10 होर्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालु गलत तरीके से वाहन खड़ा कर देते है। इससे कभी कभार जाम लग जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। अफसर भ्रमण कर मेला और हाईवे पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें