फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था के माध्ययम से करेंगे जरूरतमंदों की मदद

Fri, 01 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने बुंदेलखंड में सूखे व गरीबी से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्था बनाई है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को समय से मदद दी जाएगी। इस संस्था को उनके परिजन के सहयोग से ही आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन




मुख्यालय स्थित आवास पर शुक्रवार को सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। केंद्र  सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को दी जाने वाली धनराशि का बटवारा सही ढंग से नहीं हो रहा। इससे किसान परिवार भुखमरी की कगार पर हैं।



बुंदेलखंड के कई हिस्सों में उन्होंने गरीबी व भूख से तड़पते परिवारों को देखा। कई नामी लोग भी स्वयं सेवी संस्था बनाकर मदद करेंगे। बुंदेलखंड सेवा संस्थान नामक संस्था का कार्यक्षेत्र बुंदेलखंड के सभी यूपी-एमपी के जिले होंगे। जिसमें जरूरतमंदों को अनाज, कपडे़, शिक्षा व अन्य मदद की जाएगी।
विज्ञापन




इसके लिए आनलाइन शिकायत या जानकारी ली जा सकती है। संस्था में उनके परिवार के लोग ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रंजना उपाध्याय,  दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें