फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-112 लखनऊ टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी-112 लखनऊ के तत्वावधान में आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिये आम जनमानस व विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक किया गया। कलाकारों की टीम को लेकर यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ के प्रभारी उप निरीक्षक करूणाशंकर सिंह चित्रकूट पहुंचे। जनता को आपात सेवा के लिये यूपी-112 डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। कलाकारों की टीम में विभोर मौर्या, महेंद्र, अंजू, श्रीपाल गौड़, संतोष कुमार, रामू, जावेद आदि ने गीतों के माध्यम से व नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को आपात स्थिति में पुलिस की सहायता कैसे लें इसके बारे में शानदार प्रस्तुति दी । इस कार्यक्त्रस्म के आयोजन में यूपी-112 चित्रकूट के प्रभारी आरके सिंह के अलावा जीआरपी थाना चित्रकूटधाम कर्वी के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह यादव, एसआई विजय नारायण पांडेय, प्रमोद कुमार, मु.आ. इकरार अहमद, दीपेंद्र कुमार, इस्लाम खां, महेश कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, आरक्षी मुकद्दर सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रमोद, शैलेंद्र सिंह, संतोष, गोविंद, आरिफ, सुरेश कुमार, उमेश कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें