जीजीआईसी में चल रही 18वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन स्काउट -गाइडों को तंबू निर्माण, प्रदर्शनी, प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी गई।
इस मौके पर झांकी प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन बढ़िया रहा। सुबह सात बजे ध्वज शिष्टाचार के बाद छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण, प्रदर्शनी, प्राथमिक सहायता, सिगनलिंग, गेट, टावर आदि की जानकारी दी गई।
दोपहर में बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाया। जो काफी रोचक थ्ा। इसके बाद गेट टावर और साहसिक क्रियाकलापों की प्रतियोगिताएं हुईं। शाम को कैंप फायर का आयोजन हुआ।
इस मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इनके साथ जिला समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा (माध्यमिक) बीके त्रिपाठी भी थे।
इस मौके पर प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में रामप्रसाद यादव, दयानंद सिंह, लालबहादुर, मनोज कुमार पांडे, सुरेश प्रसाद, कमला साहू, आराधना, विनीता वर्मा, हरिहरनाथ सिंह, जयनारायण सिंह, रामकिशोर यादव, भइयालाल, बुद्धविलास आदि मौजूद रहे।
जिला सचिव मइयादीन ने बताया कि शुक्रवार को रैली का समापन होगा।