फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मवेशी से टकराई कार, व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पानी के टैंकर से टकरा गई। हादसे में मछली व्यापारी की मौत हो गई। कार चालक को प्राथमिक इलाज के बाद सतना रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छतरपुर (मध्य प्रदेश) जिले के नौगांव निवासी मछली व्यापारी संजय शिवहरे (42) पुत्र स्व. सुरेश शिवहरे रविवार को निजी कार से व्यापार के सिलसिले में कोलकाता जा रहे थे। देर रात को रैपुरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के बंधा मोड़ के पास अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया। जिससे टकराकर कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड़े एक पानी के टैंकर से टकरा गई। हादसे में मछली व्यापारी संजय शिवहरे व चालक छोटृ सिंह निवासी नौगांव जिला छतरपुर गंभीर घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मछली व्यापारी की मौत हो गई। कार से टक्कर लगने से मवेशी की भी मौत हो गई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक व घायल के परिजनों को दी। सोमवार को मुख्यालय पहुंचे मृतक की पत्नी उमादेवी, पुत्र ऋतिक व पुत्री सृष्टि का रो-रोकर हाल बुरा है। मृतक के चाचा रामकिशन ने बताया कि मृतक संजय शिवहरे मछली का व्यापार करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें