फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर जमकर चटकी लाठी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढिहाखुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार के बीच जमकर लाठियां चटकीं। दोनों ओर से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलोें का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

लौढिहाखुर्द गांव निवासी सूरजकली पत्नी संतोष ने बताया कि सोमवार की सुबह परिजन अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच पड़ोस की रनुआदेवी व उसके परिजनों ने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध किया तो रनुआ आदि लाठी लेकर उसके घर क ी ओर आए परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। उधर रनुआ देवी ने बताया कि सूरजकली के परिजन पुरानी रंजिश के चलते सुबह से ही आते जाते रास्ते में उनके परिजनों को गाली दे रहे थे।
इसका विरोध किया तो उनके परिजनों ने लाठियों से पीटा है। दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सूरजकली की ओर से रनुआ, सावित्री, राजेश व कामता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी प्रकार रनुआ की ओर से संतोष, सूरज व रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें