फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप काम न होने पर प्रधान को नोटिस देने के निर्देश

Mon, 06 Jun 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
वाल्मीकि नदी में हो रहे खुदाई के काम का निरीक्षण करती डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चर गांव मेें मनरेगा के तहत काम न पाए जाने पर ग्राम प्रधान रामजनारायण संदरिया को पंचायत राज अधिनियम के तहत नोटिस देने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्रामवासियों को हिदायत दी कि ग्राम पंचायत में तैनात कर्मचारियों को राजनीति से नहीं जोड़े अन्यथा ऐसे लोगों को चिंन्हित करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इस गांव की तत्काल कार्ययोजना बनाई जाए और मंगलवार से वाल्मीकि नदी सफाई और गहरी करने का काम कराया जाए। ग्राम पंचायत ऐंचवारा में वाल्मीकि नदी पर मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को देखा। जिसमें लगभग 175 मजदूर तीन टुकड़ियों में कार्य करते हुए मौके पर पाए गए।

उन्होंने मजदूरों से काम करने के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जिन मजदूरों का जॉब कार्ड नहीं बना है उन्हें तत्काल बनवाया जाए। ग्राम पंचायत खरौंध में बडार नाले पर हो रही खुदाई को भी देखा जिसमें 49 मजदूर काम पर लगे थे उन्होंने ग्राम प्रधान शिवमूरत को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में वाल्मीकि नदी पड़ रही है उसकी सफाई के लिए स्टीमेट बनाए और  मंगलवार से ही नदी पर कार्य कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सेमरदहा के सिहोरघाट के नाले को देखा जहां पर लगभग 25 मजदूर कार्य कर रहे थे। यहां मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी मानिकपुर रामसकल मौर्य,जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र मिश्रा,खंड विकास अधिकारी राधेश्याम वर्मा व ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कांत द्विवेदी सहित ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें