फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के भैरोपागा मोहल्ला स्थित मंदाकिनी नदी पर रेलवे पुल को पार कर रहा सब्जी मंडी का पल्लेदार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित द्वारिकापुरी निवासी जवाहर लाल निषाद (65) पुत्र पृथ्वी पाल निषाद सोमवार दोपहर मंदाकिनी नदी के रेलवे पुल को पार कर खेत पर जा रहा था। वह बांदा की तरफ से आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल होकर पुल के नीचे गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुल के पास खडे़ युवकों ने परिजनों को सूचना दी। पत्नी मालती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के पुत्र हेमराज ने बताया कि पिता शहर की सब्जी मंडी में पल्लेदारी करते थे। नदी के उस पार खेत हैं। वह वहीं जा रहे थे। इसी दौरान घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें