फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रसोई गैस की किल्लत से ईद पर संकट, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर

Tue, 17 Mar 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 17सीकेटीपी 16 गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के साथ खड़े ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रमजान का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद का त्योहार आने वाला है,लेकिन रसोई गैस सिलिंडरों की कमी से मुस्लिम समुदाय को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं के घरों तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे ईद की तैयारियों में बाधा आ रही है। गैस महंगी होने से भी लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग की आंच देश में रसोईघरों तक पहुंच गई। युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित है। इससे घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बनी है। खास बात तो यह है कि गैस एजेंसियों में पर्याप्त घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिस कारण उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लग रही है।
एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं के बीच बढ़ता तनाव स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी कमल नयन का कहना है कि घरेलू गैस की किल्लत कम हो रही है और बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के घर सिलिंडर पहुंचने लगे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन

-




पांच पहले बुक कराई थी गैस
शहर के पांडेय कॉलोनी निवासी इस्लाम खान ने बताया कि ईद की तैयारी में लगे होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है। उन्होंने पांच दिन पहले रसोई गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं आया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ईद का पर्व कैसे मनेगा।
-


गैस न मिलने से इंडक्शन से चला रहे काम
जगदीश गंज निवासी अकरम खान ने बताया कि रमजान में रोजा रखने के साथ-साथ खाने का सामान भी बनाना पड़ता है, लेकिन अचानक गैस की किल्लत हो गई है। उन्होंने सात दिन पहले गैस बुक कराई थी और अब इंडक्शन से काम चला रहे हैं।
-


तीन बार ऑनबुकिंग कराई मगर हर बार कौंसल
पुरानी बाजार निवासी गुड्डू सलीम ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले सिलिंडर भरवाया था और अब उन्हें चिंता है कि ईद से पहले गैस खत्म हो जाएगी तो इंतजाम कैसे होगा। उन्होंने तीन बार ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। एजेंसी ने उन्हें प्रयास जारी रखने को कहा है।
-


गैस मिलने से अच्छी मनेगी ईद
मानिकपुर निवासी मुमताज अहमद ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को घरेलू गैस सिलिंडर बुक किया था और उनके घर में सिलिंडर आ गया है। इससे अब वे ईद का त्योहार अच्छी तरह से मना पाएंगे।

फोटो 17सीकेटीपी 16 गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के साथ खड़े ग्राहक। संवाद

फोटो 17सीकेटीपी 16 गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के साथ खड़े ग्राहक। संवाद

फोटो 17सीकेटीपी 16 गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के साथ खड़े ग्राहक। संवाद

फोटो 17सीकेटीपी 16 गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के साथ खड़े ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें