अमर उजाला ब्यूरो
खोही। विवाह पंचमी पर्व पर भगवान श्रीराम व माता सीता की धूमधाम के साथ धर्मनगरी में बारात निकाली गई। निर्मोही अखाड़ा परिसर में श्रीराम व माता सीता के विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मनगरी के साधू संत, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने भाग लिया।
बुधवार को जानकीकुंड के पास से फलहारी आश्रम, पंजाबी भगवान आश्रम, दतिया आश्रम के सहयोग से श्रीराम की बारात गाजेबाजे के साथ निकाली गई। रामघाट स्थित निर्मोही अखाड़ा परिसर पहुंची। जहां पर श्रीराम व माता सीता का विवाह धूमधाम के साथ हुआ। सीतामढ़ी बिहार व बनारस अयोध्या के कलाकारों ने भाग लिया। इस मौके पर संत रामप्यारे दास, राजकुमार दास, ओमकार दास, रामकुमार नागा, बलराम दास, सुखरामदास, श्याम जी दास, योगेश दास, कुंज बिहारी शरण रामजी दास, रामदुलारेदास, राजी दास, दिव्य जीवनदास आदि मौजूद रहे।