फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में इस्काॅन संस्था की तरफ से धूमधाम से भगवानजगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के निवासी बड़ी संख्या में शामिल रहे। यात्रा विभिन्न गलियों से होते हुए धर्मशाला पहुंची जहां पर भंडारा का आयोजन किया गया। महिलाएं व बच्चे हरे कृष्णा हरे रामा की धुन में नाचते गाते रहे।
विज्ञापन

गुरूवार को शहर के नई बाजार के लाला शिव प्रसाद अग्रवाल धर्मशाला से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई । पहले भगवान जन्नाथ,बलभद्र, सुभद्रा की विधि विधान से पूजा पाठ की गई। इसके बाद यात्रा निकाली गई। इस्कॉन संस्था के कार्यकर्ता हरे कृष्ण - हरे राम की ध्वनि के बीच भजन गाते रहे। महिलाओंं ने नृत्य प्रस्तुत किया। धर्मशाले में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संत अनन्तबलदेव अरविंद दास महराज ने कहा कि जो भी कोई भक्त जगन्नाथ के रथ को खींचता है। उसे दिव्य अनुभूति होती है। परिवार कल्याण होता है। इस मौके पर डॉ.विभांशु गुप्ता, महेंद्र केसरवानी, गोपी किशन अग्रवाल, सुरेश जैन, मंजू केसरवानी, मनीषा केसरवानी, अनूप गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राजेश गुप्ता, आकाश केशरवानी, रोहित गुप्ता, कृष्णा दीपक आदि मौजूद रहे।
इनसेट
रथ यात्रा अपने धाम पहुंची
चित्रकूट। शहर के तरौहा मोहल्ले के जगदीश गंज मोहल्ले से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरूवार को अपने धाम पहुंच गई। इसके पहले शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए सोनेपुर गुड़िचाधाम में पहुंची थी। जहां बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालुओंं न दर्शन किया था। इस मौके पर महंत रमाशंकरदास मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें