फोटो 23सीकेटीपी 19 गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
राजापुर। रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
नवरात्र पर्व के दौरान यह समस्या और बढ़ गई है। सुबह सात बजे से ही लोग गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लग जाते हैं। राजापुर से 20 से 30 किमी दूर गांवों से भी ग्रामीण रसोई गैस लेने आते हैं, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगती है। एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी भी नहीं की जा रही है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक का मोबाइल बंद रहता है और वहां कोई जवाबदेह कर्मचारी नहीं है। एजेंसी की मनमानी चरम पर है। भारत गैस एजेंसी के सेल्स मैनेजर पवन भारती ने बताया कि संचालकों को मोबाइल बंद न करने और उपभोक्ताओं की बात सुनने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलिंडर पहुंचाने को भी कहा है।
सुबह से लाइन में खड़े हो जाते
मलवारा गांव की उर्मिला देवी ने बताया कि रोज सुबह से ही लाइन में खड़े रहते हैं। सिलिंडर नहीं मिल रहा है। खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। किसी अधिकारी को महिलाओं की परेशानी नहीं दिख रही है।
ऑनलाइन गैस बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही
महुआ गांव के रजनीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन गैस बुकिंग कराने के बाद भी कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी जाने पर हर बार नई आम आदमी की कोई सुनने वाला नहीं है।
फोटो 23सीकेटीपी 19 गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
फोटो 23सीकेटीपी 19 गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद