फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद के लिए लगी रही लंबी लाइन , बारिश होने से किसान परेशान

Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि मंत्री खाद संकट न होने का दावा करते रहे, लेकिन हकीकत यह रही कि जिले में डीएपी खाद के लिए मंगलवार को भी केंद्रों में लंबी लाइन लगी रही। कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने से किसानों को समस्या का सामना भी करना पड़ा। रबी की फसल की बुआई के बाद किसान बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। डीएपी खाद की किल्लत के लिए मारा मारी मची हुई है। खाद नहीं मिलने से कई किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही किसानों ने खाद केंद्र में लाइन लगा लिया। इसमें महिला किसान भी शामिल रहीं। पुलिस भी कुछ केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्था देखती रही। पहाड़ी, लोहदा, बूढ़ा सेमरवार, ऐचवारा आदि केंद्रों में खाद का वितरण किया गया। लोहदा निवासी किसान राम सिंह ने बताया कि लंबी लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिली। कहा गया आज का समय समाप्त हो गया है। दूसर दिन खाद लेने के लिए आना। इसी तरह से अन्य केंद्रों में हाल रहा। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएपी सहित यूरिया खाद केंद्रों में भेजी जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें