फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सीबीआई के जाते ही खुले कई घरों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन मामले की जांच कर सीबीआई टीम के लौटते ही फक्कडबाबा आश्रम के पास, शोभासिंह का पुरवा, एसडीएम कालोनी, कालूपुर के कई घरों के ताले खुल गए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि इन लोगों का जेई के घर आना-जाना था। सीबीआई की पूछताछ से बचने के लिए ये घर पर ताला डालकर चले गए थे। इनके अलावा सिंचाई विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने भी टीम के जाने पर राहत की सांस ली।
करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी रामभवन की सोमवार को बांदा अदालत में पेशी होनी है। इसके पूर्व सीबीआई टीम ने कई जगहों से पूछताछ कर रिकार्ड जमा किए। 16 दिन से टीम लगातार जांच कर रही है। शोभासिंह का पुरवा से सटे एसडीएम कालोनी में रामभवन सात साल से रहता था।
विज्ञापन

उसका चालक अभय कुमार कालूपुर गांव में किरायेदार था। सीबीआई टीम की जांच का दायरा रसिन बांध के अलावा इन्हीं इलाके मेें ज्यादा रहा। टीम ने शोभासिंह का पुरवा व कालूपुर के पास लोगों से जानकारी कर सबूत जुटाए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामभवन के घर के आसपास के बच्चों को मोबाइल पर पबजी गेम या फिर यूटयूब पर वीडियो देखने की छूट थी। जबसे सीबीआई ने रामभवन को पकड़ा तो ऐसे बच्चों के कई घरों के अभिभावक घरों में ताला डालकर चले गए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीबीआई टीम के जाते ही शुक्रवार को इन घरों के ताले खुल गए। सीबीआई के जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें