चित्रकूट। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर सड़कों पर उतरे। मॉस्क न लगाने वाले व नियम के विपरीत दुकान खोलने वालों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बाजार व सड़कों पर सन्नाटा बना रहा।
रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में कम चहल पहल देखने को मिली। सुबह रोस्टर के अनुसार जरूर दुकानदारों ने दुकानें खोली। जिस पर जरूरी ग्राहकों ने सामान खरीदा। वही अन्य दिनों के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक नहीं आये। जिससे बडे़ दुकानदाराें ने दुकानें नहीं खोली। जिससे दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पुलिसकर्मी दुकानदारों व ग्राहकों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराते नजर आए।