फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पाँच शिवालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की सुबह भगवान शिव के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की पावन धरती पर बाबा केदारनाथ धाम से जय बाबा केदारनाथ का उद्घोष किया। श्री केदार धाम की भव्यता को नया आयाम, आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि व प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण को लोगों ने देखा। जिले के पांच शिवालयों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

तरौंहा शिवालय कर्वी में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, संयोजक जवाहर सोनी नगर अध्यक्ष, मत्यगजेन्दनाथ स्वामी रामघाट में सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, संयोजक दिनेश तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष, सोमनाथ मंदिर चर में विधायक आनंद शुक्ला, संयोजक मनोज तिवारी जिला मंत्री, तुलसी शिवालय राजापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, संयोजक प्रमोद द्विवेदी, करपात्री शिव मंदिर बरहा हनुमान मंदिर में पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, संयोजक अश्वनी अवस्थी जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रवण पटेल, जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ाने वाले दस वर्षों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे और आर्थिक केंद्र बिंदु के रूप में उभरेंगें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एलईडी वैन एवं स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार के बारे में कहा कि इसका जीर्णोद्धार जल्द होगा। तरौहा में बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा यह शीघ्र कार्य हो जाएगा। जिससे आवागमन संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें