फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाकिस्तानी परिवारों की छानबीन में जुटीं एलआईयू और एसआईयू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संग्रामपुर में आए पाकिस्तानी हिंदू परिवारों की जांच पड़ताल में लोकट इंस्टीगेशन यूनिट (एलआईयू) और स्पेशल इंस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीमें दूसरे दिन भी लगी रहीं। एसआईयू लखनऊ के एक अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ पाकिस्तानियों से पूछताछ कर उनके कागजातों की जांच की। इनके पास कोई मूल कागजात नहीं मिले। दिल्ली में मौजूद इनके अन्य परिजनों से कागजात मंगाए गए। जांच में पता चला कि यहां के स्थानीय अखाड़े की मदद से यह परिवार आया है। इनको पुलिस ने सुरक्षा में लेकर पंचायत भवन में ठहराया है। इनके भोजन आदि का इंतजाम ग्राम प्रधान कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कर्वी से लगभग 20 किमी दूर स्थित सीतापुर चौकी के संग्रामपुर गांव का समाजसेवी कमलेश पटेल शुक्रवार को दिल्ली से पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों को अपने घर लाया था। एसपी वृंदा शुक्ला ने निर्देश पर समाजसेवी के घर पर ताला लगा दिया। पाकिस्तानियों को गांव के पंचायत भवन में रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए 15 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। किसी को इस परिवार से मिलने की अनुमति नहीं है।
ग्राम प्रधान ममता और उनके पति को इनके भोजन आदि का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। शनिवार को खुफिया एजेंसी के अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह से दोपहर तक पाकिस्तानियों से पूछताछ की। उनके पास मिले कागजातों की जांच की और दिल्ली व लखनऊ स्थित कार्यालय रिपोर्ट भेजते रहे। पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहां की महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त होकर भारत आए हैं। हमें यहां रहने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि स्थानीय कुछ अखाड़ों की मदद से यह परिवार दिल्ली से चित्रकूट लाया गया। यह परिवार पाकिस्तान से दो टुकड़ों में आया। पहले सात सदस्य अक्टूबर 2022 में और फिर आठ सदस्य मई 2023 में कराची से दिल्ली आए हैं। इनके वीजे की अवधि खत्म हो रही है। इसे बढ़ाने का आवेदन किया है। इनके सभी मूल कागजात दिल्ली से मंगा लिए गए हैं। इनका मिलान किया रहा है।
वर्जन....
पाकिस्तान से दो परिवारों के 15 सदस्य शुक्रवार को ट्रेन से स्थानीय अखाड़ाें की मदद से चित्रकूट आए हैं। इनमें से कई के वीजे की अवधि खत्म हो गई है और कुछ की खत्म होने वाली है। इनके पास मूल कागज नहीं हैं। गहन छानबीन व पूछताछ की जा रही है। तब तक इन्हें पंचायत भवन में सुरक्षा के बीच ठहराया गया है। इन्हें लाने वाले कमलेश पटेल के बारे में भी जांच की जा रही है। -वृंदा शुक्ला, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें