राजापुर । बालिका के ऊपर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के गणेश बाबा चबूतरे के पास भंडारा चल रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान मंदिर में खेल रही नंदिनी (6) पुत्री शिवप्रताप अचेत हो गई। मौके पर मौजूद पिता व अन्य लोग उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। तहसीलदार अजय कटियार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। (संवाद)