चित्रकूट। मानिकपुर के शबरी जलप्रपात में स्नान करते समय सेल्फी लेने के दौरान डूबने से अतर्रा निवासी साहू परिवार के रिश्ते में लगने वाले तीन भाइयों की मौत डूब जाने से होने की घटना को लेकर दूसरे दिन परिवार के सदस्यों में मातम छाया रहा। परिजन पोस्टर्माटम हाउस में रो रहे थे। परिजन तीनों शवंो का पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों को एक ही वाहन से उनके निवास अतर्रा ले गये। परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय व्यापारी सहित कई सपा के नेता पहुंचे।
मानिकपुर क्षेत्र के शबरी जल प्रपात में डूबने से बांदा जिले के अतर्रा निवासी साहू परिवार के पीयूष, मोहित व साहिल की मौत हो गई थी। सोमवार को गमजदा माहौल में तीनों के शवों को को पोस्टमार्टम कराया गया। जहां परिवार के सदस्यों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बांदा नगर पालिका के चेयरमैन मोहन साहू व अतर्रा के सपा नेता भरत दिवाकर ने ढांढस बंधवाया। इसके बाद शवों को उनके निज निवासी अतर्रा ले जाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजन बार बार यही कहते रहे कि तीनों का आपस में भाई का रिश्ता था लेकिन दोस्त की तरह रहते थे साथ खेलने जाते थे। किसी ने यह नहीं सोचा था कि तीनों एक साथ दुनिया भी छोड़ जाएंगे। इतना ही नहीं तीनों का एक स्थान पर ही अंतिम संस्कार भी किया गया।