मुख्यालय के इलाहाबाद रोड़ पर हेलमेट बेचता हरिराम शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
यदि आप धर्मनगरी में बिना हेलमेट लगाए घूम रहे हैं तो अचानक कोई आकर आपका रास्ता रोक लेगा। इतना ही नहीं यह व्यक्ति आपको हेलमेट लगाने की सलाह देने के साथ ही यह भी बताएगा कि हेलमेट आपका जीवन बचाने में किस तरह कारगर सिद्ध हो सकताहै। साथ ही आपके पाल हेलमेट नहीं है तो यह सस्ते दामों पर हेलमेट बेचते हैं। वे सब से यही कहते हैं कि यदि जीवन से है प्यार तो हेलमेट जरूरी है यार।
गोंडा जिले के विशाम्बरपुर गांव के हरिराम शुक्ला इन दिनों चित्रकू ट जिले में हेलमेट बेचे रहे हैं। सुबह होने पर हाथों में आधा दर्जन हेलमेट लेकर बेचने के लिए प्रमुख स्थानों पर निकल पड़ते हैं। जब कोई युवक बाइक लिए मिलता है। उसको समझाते है कि शरीर का प्रमुख अंग सिर है। सड़क दुर्घटना में ज्यादातर लोगों की मौत हेडइंजरी से होती है। हेलमेट पहनने से सिर में चोट नहीं लगती। उनकी बातों से लोग जागरूक भी हो रहे हैं। साथ ही हेलमेट खरीद भी रहे हैं। सात ही हरीराम की हेलमेट बेचने की इस कला की सरहाना भी कर रहे हैं। वहीं हरीराम शुक्ला बताते हैं कि इससे लोग तो जागरूक हो ही रहे हैं। साथ ही हेलमेट बेच कर उन्हें भी कुछ आमदनी हो जाती है। वह र्कई जिलों में अब तक हेलमेट बेच चुके हैं।