= लाइनों को हटाने के लिए शिक्षा विभाग ने 48 लाख रुपये दिए, 10 माह बाद भी नहीं हटाया गया
= कई स्कूलों में अंदर रखे हुए हैं ट्रांसफार्मर, आठ हजार छात्र-छात्राएं अध्यनरत
संवाद न्यूज एजेंसी हाइटेंशन
चित्रकूट। जिले के 105 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन बच्चों के लिए हमेशा जान का खतरा बनी है। इन लाइनों को हटाने के लिए शिक्षा विभाग ने विद्युत विभाग को 48 लाख रुपये दिए। इसके बावजूद 10 महीने बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया है। जिले के नगर क्षेत्र में तीन, विकास खंड कर्वी में 34, मऊ में 26, पहाड़ी में 15, रामनगर में 10 व मानिकपुर के 17 प्राइमरी, उच्च प्राइमरी व कंपोजिट स्कूलों के ऊपर से 11 हजार की हाइटेंशन लाइनें निकली हैं। वहीं कई स्कूलों में स्कूल परिसर के अंदर ही तारों के साथ ट्रांसफार्मर भी रखे हुए हैं। इन स्कूलों के नीचे करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। साथ ही स्कूल परिसर में खेलते भी हैं। कभी भी तारें टूट कर गिर सकते हैं। इन सभी स्कूलों के बच्चों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।
शिक्षा विभाग की पहल के बाद विद्युत विभाग तारों को हटाने में तेजी नहीं दिखा रहा है। जिस कारण 10 माह में केवल 30 स्कूलों की ही तारें हट पाई हैं। तारों को हटाने के लिए विभाग लगातार पत्राचार भी करता है, लेकिन विद्युत विभाग पर इसका कोई असर नहीं होता है।
केस- 01
पत्र लिखा मगर नहीं हटा तार
फोटो 30 सीकेटीपी 18 रैपुरा माफी स्कूल के ऊपर से निकली लाइन। संवाद
कर्वी के कंपोजिट विद्यालय रैपुरवा माफी परिसर के ऊपर से हाइटेंशन लाइन की तारे निकली हैं। यहां पर सुबह से ही बच्चों का आना जाना बना रहता है। विद्यालय परिसर से तार हटाने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक तार नहीं हटा है।
-
केस- 02
परिसर में ही लगा है ट्रांसफार्मर
फोटो 30 सीकेटीपी 19 बीरा स्कूल परिसर से निकली लाइन। संवाद
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बीरा परिसर में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। साथ ही हाइटेंशन तार भी गुजर रहा है। बच्चों को आते जाते समय व खेलते समय जान का खतरा बना रहता है।
-
केस- 03
पत्राचार के बाद भी नहीं हटाया ट्रांसफार्मर
फोटो 30 सीकेटीपी 20 शिवरामपुर स्ल परिसर से निकली लाइन। संवाद
शिवरामपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय परिसर में भी ट्रांसफार्मर कई साल पहले लगाया गया था। जो अभी तक हटाया नहीं गया है। इसके लिए कई बार पत्राचार हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-
वर्जन
स्कूलों से हाईटेंशन तारें व ट्रांसफार्मर हटाने का काम शुरू है। करीब 30 स्कूलों से तारे हटाई जा चुकी हैं। शेष में एक माह में हटा दी जाएंगी। -सुरेंद्र कश्यप, अधिशाषी अभियंता
फोटो 30 सीकेटीपी 18 रैपुरा माफी स्कूल के ऊपर से निकली लाइन। संवाद
फोटो 30 सीकेटीपी 18 रैपुरा माफी स्कूल के ऊपर से निकली लाइन। संवाद