चित्रकूट। मप्र क्षेत्र के सेजवार जंगल स्थित तालाब के पास बुधवार की सुबह तेंदुए का शव मिला। लोगों ने करंट से शिकार की आशंका जताई है। वन विभाग ने तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चित्रकूट वन विभाग क्षेत्र के 21 खरहा बीट के पास स्थित तालाब किनारे एक तेंदुआ मृत मिला। ग्रामीणों ने यह देख पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सतना डीएफओ विपिन पटेल ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई हैै। बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
मौके पर मौजूद कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ के शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं दिख रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।
उधर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अक्सर तालाब के पास पानी पीने आने वाले जंगली जानवरों को शिकारी करंट लगाकर शिकार करते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।त