फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। बांदा से मैहर देवी दर्शन करने जा रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक पर तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बांदा के उदयापुरा नकटापुरवा निवासी आदर्श यादव दोस्त अशोक कोटार्य के साथ बाइक से बुधवार को मैहर जा रहा था। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को इन्हें मैहर देवी मंदिर में दर्शन करना था। चित्रकूट नयागांव के झूरी नदी के पुल के पास सतना की ओर से सामने से तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां आदर्श यादव की मौत हो गई, जबकि अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में आदर्श का पोस्टमार्टम कराया गया है। यलों को मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें