फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में जलस्रोत पर दिखा तेंदुआ

Mon, 22 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी-47-वाटर होल में पानी पीता तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर बाघ अभयारण्य के रिझाउवा जंगल में रविवार शाम एक तेंदुआ जलस्रोत पर पानी पीते हुए देखा गया। गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। तेंदुए की मौजूदगी से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन



यह घटना मानिकपुर प्रथम रेंज क्षेत्र में हुई। वन विभाग की टीम रविवार शाम करीब चार बजे नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें जलस्रोत के पास तेंदुआ पानी पीता दिखा। टीम ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया, जिसमें एक सांभर भी नजर आया। सांभर तेंदुए को देखकर तेजी से जंगल की ओर भाग गया। भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए बाघ अभयारण्य प्रशासन ने कई जलस्रोत बनाए हैं। इनमें नियमित रूप से टैंकरों से पानी भरा जा रहा है, जिससे वन्यजीवों को राहत मिल रही है।



मानिकपुर प्रथम रेंज के वन क्षेत्रपाल सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुए का दिखाई देना जंगल के बेहतर होते पर्यावरण का प्रमाण है। यह वन्यजीव संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत है। वन क्षेत्रपाल ने यह भी बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें