मानिकपुर। भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत मिलने पर मानिकपुर क्षेत्र के किहुनिया, हनुवा में तैनात लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ ग्रामीणों ने काश्तकारों की जमीन नापने के नाम पर प्लाॅट की रजिस्ट्री करवा लेने का आडियो वायरल हुआ था।
गुरुवार को एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि एक आडियो में लेखपाल जितेंद्र कुमार गुप्ता की खेत की पैमाइश के बदले 1800 वर्ग फीट का प्लॉट अपने नाम करवा लेने की बात सामने आई है। इस पर लेखपाल को निलंबित कर तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन के अंदर मामले की निष्पक्ष जांच कर आख्या एडीएम को देने के लिए कहा है। लेखपाल को रजिस्टार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है। संवाद