चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई रोड़ निवासी महिला ने बताया कि जांच के नाम पर शनिवार सुबह उसके घर लेखपाल आए और घर खाली करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की। इसकी कोतवाली में शिकायत की गई है। उधर, लेखपाल ने इन आरोपों को गलत बताया है।
कसहाई रोड निवासी महिला रविवार को पति के साथ कोतवाली पहुंची। तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह 8 बजे बिना किसी पूर्व सूचना केलेखपाल उनके घर आए। लेखपाल ने शिकायत के आधार पर जांच करने की बात कही, इसका विरोध करने पर लेखपाल ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला व उसके पति ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों के ईशारे पर लेखपाल बार-बार जांच करने आने की बात करते हैं। वहीं जो शिकायत थीं, उनका निस्तारण पुलिस विभाग द्वारा कराया जा चुका है। अब फर्जी शिकायतकर्ताओं के ईशारे पर उन्हेें घर से भगाने की योजना बनाई जा रही है। इस मामले में आरोपी लेखपाल ने कहा कि वह तो शिकायत के आधार पर ही जांच करने गए थे। महिला जांच से बचने के लिए फर्जी आरोप लगा रहीं हैं। उनसे इस मामले में किसी से कोई मतलब नहीं है वह सरकारी काम के लिए गए थे।