फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गणेश चतुर्थी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। माताओं ने उपवास रखकर पुत्र की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

घरों में तिल के लड्डू, शकरकंद, सिंघाडा, गन्ना, गुड़ आदि का भगवान शिव व पार्वती माता पर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद व्रत पारण किया। महंत दिव्यजीवनदास ने बताया कि इसे संकटों का हरण करने वाला पर्व कहा जाता है। इस पर्व को मनाने का कार्य सबसे पहले माता पार्वती ने किया। जिन्होंने निर्जला व्रत अपने पुत्र गणेश की कामना के लिए किया था। उसी समय से हिंदू धर्म की महिलाएं अपनी अपनी संतान की दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना के साथ यह व्रत रखतीं है। जिसमें तिल के लड्डू, शकरकंद, सिंघाडा, गन्ना, गुड़ आदि चढ़ाने की परंपरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें