चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव निवासी किसान रामसनेही के घर चोरी हो गई। चोर किसान के घर से लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये चुरा ले गए। रामसनेही ने बताया कि घटना के दौरान घर के सदस्य सो रहे थे।
पीछे से दीवार फांदकर घर में घुसकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। संवाद