फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। कड़ाके की ठंड और कोहरा भी आस्थावानों को नहीं डिगा सका। पौष मास की अमावस्या पर्व पर लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर दान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह सात डिग्री तापमान के बीच पौष मास की अमावस्या पर तड़के ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पूजा पाठ कर पंडितों को दान किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप, सती अनुसइया आश्रम, आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया।
इनसेट
भंडारे का किया आयोजन
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ यातायात राजकमल व सीतापुर चौकी इंचार्ज श्याम देव सिंह ने निर्मोही अखाड़े में श्रद्धालुओं को लाई के लड्डू का प्रसाद बांटा। अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय पर्यटन विकास सेवा संस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने रैन बसेरा के पास श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण कराया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र पटेल, जानकीशरण प्रजापति, नत्थू सोनकर, सुनील तिवारी, ओमप्रकाश, पट्टू सोनकर, पप्पू गोस्वामी, महेंद्र गोस्वामी, राकेश, देवेंद्र, अंकित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
पुलिस और एलआईयू ने की जांच
सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी क्षेत्र में 32 मजिस्ट्रेट तैनात रहे। एलआईयू की टीम ने अमावस्या पर्व को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं को जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें