फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बांध के पुर्ननिर्माण का किया शिलान्यास

Wed, 26 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- बांध के कार्य का ​शिलायांस करते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी । संवाद
विज्ञापन
फोटो नंबर-16-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को तहसील मानिकपुर में सिंचाई प्रखंड प्रथम कर्वी के कार्य क्षेत्र कई बांध पुर्ननिर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बरदहा बांध, ओहन पूर्वी शाखा एवं ओहन पश्चिमी शाखा के बांध पुर्ननिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। बरदहा बांध में क्षतिग्रस्त पिचिंग की मरम्मत, पैरापीट, डौला के पुनरोद्धार, बांध के टॉप से जल निकास के लिए टॉप ड्रेन, सूट ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बांध के डाउनस्ट्रीम की मरम्मत कराई जाएगी। ओहन पूर्वी शाखा एवं पश्चिमी शाखा के नहर में निर्मित पक्की संरचनाएं हेड रेगुलेटर, एक्वाडक्ट, वीआरवी, फॉल एवं फॉल के साथ गुल आदि की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। नहरी भूमि के सीमांकन कार्यों का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें