फोटो-6- पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में पहाड़ी थाना अंतर्गत रैपुरवा मामसीबुर्जुग गांव की एक युवती ने रविवार सुबह खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
रैपुरवा ममसीबुर्जग गांव की साधना (20)पुत्री परदेशी कोटार्य रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर होने पर भी नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने लगे। जहां घर से लगभग आधा किमी दूर एक खेत में आम के पेड़ में साधना का शव लटका मिला। घटना के बाद से मां चिरौजी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। साधना की पांच बहनें व दो भाई हैं। इसमें साधना सबसे बड़ी है।
पिता परदेशी कोटार्य ने बताया कि वह लोग परिवार सहित गुजरात में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण 21 जून को अपने गांव रैपुरवा मामसीबुर्जग लौट आए थे। उसकी पुत्री की शादी एक मई को होनी थी। जो लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है।