चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढ़िया माफ ी गांव की फू लकुमारी (20) पत्नी कमलेश ने पति से झगड़ा कर मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत से चारा लेकर घर लौटे ससुर जगनायक ने देखा तो होश उड़ गए। आनन-फ ानन में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
रैपुरा थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के बाबा नत्थू निवासी बगदरी पुरवा राजापुर ने बताया कि आठ माह पूर्व नातिन की शादी की थी। पति से दिल्ली जाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि ससुराल में है।