चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोटा कंदैला गांव में सोमवार की सुबह घर से टहलने निकला मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई।
कोटा कंदैला गांव निवासी दिनेश कुमार कोल ने बताया कि चचेरा भाई पुनीत कोल (33) सोमवार की सुबह पत्नी से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके तीन घंटे बाद जीआरपी ने फोन पर उसकी मौत की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। बताया कि पुनीत मजदूरी करता था। कुछ माह से बीमार था। जीआरपी थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।