फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी में डूबने से मजदूर की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। नदी में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।गांव खरसेड़ा का मजदूर मनीलाल (53) गेडुवा नदी के अमहा घाट पर नहाने व कपड़े धुलने गया था। तभी वह नदी में डूब गया। कुछ समय बाद एक व्यक्ति वहां नहाने गया तो उसने नदी में शव पड़ा देखा। इस पर वह भाग कर गांव पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान लवदीप शुक्ला ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया। मनीलाल तीन भाई थे। तीनों की मौत हो चुकी है। पत्नी की पहले मौत हो गई थी। उनका बेटा संतोष है। मनीलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वृद्ध मां सिलपतिया रो-रो कर बेहाल हो गई।
विज्ञापन

महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं
मानिकपुर। प्रयागराज-चित्रकूट रेल मार्ग के पास एक महिला का शव पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला भूरे रंग की साड़ी व गुलाबी रंग का ब्लाउज पहने है। बहिलपुरवा थाना प्रभारी गुलाब सोनकर ने बताया कि ओहन स्टेशन के आगे बहिलपुरवा के पास रेल लाइन के किनारे महिला का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 52 वर्ष होने का अनुमान है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें