फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 100 मीटर दौड़ में कमलेश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सीतापुर कस्बा स्थित पोद्दार इंटर काॅलेज में किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम खम दिखाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कमलेश प्रथम, अंकित द्वितीय, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में कमलेश प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट ब्लाक विजेता रहा। उप विजेता पहाड़ी व खो-खो प्रतियोगिता मानिकपुर ब्लाक के विजेता रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में रजनी सिंह प्रथम, 100 मीटर दौड़ में शकीला प्रथम, 200 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में विभा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में रजनी प्रथम रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, 600 मीटर दौड़ में विष्णु प्रथम, लंबी कूद में नितिन प्रथम, जूनियर स्तर बालक वर्ग गोला फेंक में अमर वर्मा प्रथम, मुकेश द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में राजेंद्र प्रथम, लक्ष्मी प्रसाद द्वितीय रहे। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में रिया प्रथम, मानसी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए लव प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ भी कराया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी रमेश पटेल, शिक्षक दयानंद सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रेश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन, रामनारायण साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें