चित्रकूट। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने संगठन का विस्तार करते हुए शनिवार को 8 मंडल अध्यक्षों व 45 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करते हुए हक के लिए संघर्ष किया जाएगा।
जल्द ही अन्य प्रदेशों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार संगठन विस्तार करेंगे। उन्होंने बताया कि कुलदीप वर्मा झांसी, आनंद सिंह वाराणसी, शमशेर पटेल आजमगढ़, जितेंद्र मोहन वर्मा प्रयागराज, उदयभान सिंह पटेल मिर्जापुर, प्रवीण सिंह बस्ती, राम कमल पटेल लखनऊ, संतोष कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि विजय वर्मा फैजाबाद, सुभाष वर्मा आंबेडकर नगर, अभिषेक पटेल बाराबंकी , सुरेश बहादुर पटेल अमेठी, जितेंद्र वर्मा सुल्तानपुर , राज बहादुर सिंह पटेल प्रयागराज बनाया गया।
संजय पटेल प्रतापगढ़, मोहर सिंह पटेल फ तेहपुर, जयप्रकाश सिंह कौशांबी, भूपेंद्र सिंह निरंजन झांसी, बृंदावन पटेल ललितपुर, रविंद्र प्रताप सिंह जालौन, शारदा सिंह पटेल चित्रकूट, दया शंकर पटेल वाराणसी, दीपक पटेल जौनपुर, घनश्याम पटेल चंदौली, सच्चिदानंद पटेल गाजीपुर, राजकरन पटेल गोंडा, ओमप्रकाश वर्मा बहराइच, अजय वर्मा बलरामपुर, वीरेंद्र चौधरी सिद्धार्थनगर, महेंद्र कुमार चौधरी संत कबीर नगर, रमेश चंद्र चौधरी बस्ती को बनाया है।
दिनेश कुमार सिंह बांदा, योगेंद्र पटेल हमीरपुर, वीर सिंह पटेल महोबा, हरिओम सिंह मिर्जापुर, अतुल सिंह गंगवार फर्रूखाबाद, अमित पटेल कानपुर ग्रामीण, शैलेंद्र वर्मा इटावा, आकाश कटियार गाजियाबाद, अमित पटेल देवरिया ,रमेश चंद्र सिंह पटेल मऊ, जितेंद्र पटेल कुशीनगर, अशोक चौधरी गोरखपुर, नीरज कुमार पटेल उन्नाव, दीपक पटेल लखनऊ, अभिनव कनौजिया हरदोई, मृत्युंजय सिंह आजमगढ़, विनोद पटेल रायबरेली, राजकुमार पटेल बलिया, वीरेंद्र वीर सिंह भदोही, अवधेश कटियार कानपुर नगर, नरेंद्र कटियार कानपुर देहात व संजीव पटेल कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।