फोटो-10- हरिद्वार कुंभ के दौरान चित्रकूट के जगद गुरुरामभद्राचार्य स्वामी से भेंट के दौरान तिलक कर?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। हरिद्वार में चल रहे कुंभ में धर्मनगरी चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुलाकात करने पहुंचे। लगभग 45 मिनट तक दोनों के बीच देश की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। आरएसएस प्रमुख ने अयोध्या मंदिर मामले में जगद्गुरु के प्रयासों की सराहना की।
साथ ही मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को लेकर भी चर्चा की। स्वामी के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार में प्रवास के दौरान हर की पौड़ी में जगद्गुरु से मिलने और आशीर्वाद लेने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। (संवाद)