कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती मुस्लिमपुरवा की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
राशन सामग्री न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सभी ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मुस्लिमपुरवा, चौकीपुरवा, कैमहापुरवा व पयासीताला के निवासी बेसनिया, सुनीता, सुशीला, संवरिया, राधा, फूलचंद्र व राजनारायण आदि ने कलेेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बताया कि कोटेदार राशन सामग्री नहीं देता।
हर बार टरका देता है। राशन सामग्री नियमित न मिलने से इस सूखे में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार जिन्हें राशन सामग्री देता है तो उसमें मिलावट करता है। इसकी जांच कराई जाए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एडीएम हवलदार सिंह को ज्ञापन दिया।