फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार नहीं दे रहा राशन सामग्री

Mon, 15 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर ब्लाक के बराहमाफी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कोटेदार अंत्योदय व बीपीएल कार्डधारकों को राशन सामग्री नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी सस्ते दर पर मिलने वाली राशन सामग्री नहीं दी गई है। कार्डधारकों के नाम सूची में न होने की बात कहकर भगाया जा रहा है। इसकी शिकायत मानिकपुर एसडीएम से की गई लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर राशन सामग्री दिलाने की मांग की। इस मौके पर राकेश कुमार, मेवालाल, प्रेमा, लक्ष्मण, धर्मेंद्र, संतोष व कामता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें