फोटो न- 23सीकेटीपी 06 जुलूस में शामिल महिलाएं। संवाद
- फोटो : Archive
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के कोल आदिवासियों ने बृहस्पतिवार को शहर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जनजाति का दर्जा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
कोल आदिवासी कई वर्षों से जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने पटेल तिराहे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। नेता अनिल कोल ने जंगलों से हटाने की साजिश और रोजगार न मिलने से आदिवासियों के पलायन का आरोप लगाया। शिवपूजन कोल ने वन अधिकार अधिनियम 2006 का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासियों को वन उपज के उपयोग से रोका जाता है। उन्हें सूखी लकड़ी के उपयोग पर झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जाता है।